कई इलाकों में अतिक्रमणकारियों को थमाए चालान
देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन में अतिक्रमणमुक्त अभियान के अन्तर्गत टीमों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। घंटाघर से दिलाराम चौक, ब्रहमकमल चौक, कैनाल रोड, डाईवर्जन, सहारपुर चौक, कांवली रोड, बल्लीवाला चौक जीएमएस रोड आदि स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
नगर निगम ने 46 चालान करते हुए रुपए 31300 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई, पुलिस द्वारा लगभग 6 चालान करते हुए, रुपए 2000 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार आरटीओ द्वारा लगभग 19 चालान करते हुए रुपए 9500 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है, कि अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित अभियान चलाते हुए, फुटपाथ, सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करें तथा किसी भी दशा में उन्हें पुनः अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण व किसी भी प्रकार की अवाछनीय गतिविधिया संचालित न होने दे।
अतिक्रमण मुक्त अभियान के प्रारंभ 13 जनवरी 2024 से अब तक नगर निगम, पुलिस एवं आरटीओ द्वारा लगभग 4528 चालान किये जिनमें धनराशि रू0 1179200 वसूली गई।



Appreciate the write-up – the structure made it easy to follow. One more reference on the topic worth keeping: https://plaza.rakuten.co.jp/crown99cc/diary/202609200001/