देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब को 4 एसी भेंट किये। यह एसी पंजाब नेशनल बैंक के सीएसआर मद के तहत दिए गए। कैंप कार्यालय में ए.सी. वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा और क्लब के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा, पीएनबी के एजीएम अजीत उपाध्याय, सर्कल हैड विराज डोगरा, मैनेजर सर्वेश सिंह, राजेश बड़थ्वाल, उपाध्यक्ष रश्मि खत्री, सचिव मंगेश कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दरबान सिंह सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



Solid write-up, thanks for sharing. Noting this reference here as well for anyone else researching the same thing: https://telegra.ph/MZPLAY-Memahami-Antara-Muka-dan-Navigasi-Utama-09-12