हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा में एक पटाखा फैक्ट्री में बड़े धमाके होने की खबर सामने आई है। इस ब्लास्ट से पूरा शहर में हल चल मच गई है। धमाके के बाद भीषण आग ने पटाखा फैक्ट्री को घेर लिया है। जानकारी के मुताबिक आसपास के करीब 50 घर आग की चपेट में आ गए हैं वहीं 50 से ज्यादा घायलों को हरदा के अस्पताल में पहुंचाया गया है।
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री का विस्फोट इतना भीषण था कि आवाज सुनते ही लोग वहां से भागने लगे। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस के साथ फायर बिग्रेड की टीम मौक पर पहुंच गई हैं वहीं रेस्क्यू मिशन शुरू हो चुका है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटनास्थल के निरिक्षण के लिए मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को भेजा है। मुख्यमंत्री ने तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए मंत्री उदय प्रताप सिंह, एसीएस अजीत केसरी, डीजी होम गार्ड अरविंद कुमार को हेलीकॉप्टर से जल्द से जल्द वहां पहुंचने को कहा है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर में मेडिकल कॉलेज और AIIMS भोपाल में बर्न यूनिट को आवश्यक तैयारी करने को कहा गया है।



Solid write-up, thanks for sharing. Noting this reference here as well for anyone else researching the same thing: https://telegra.ph/MZPLAY-Panduan-Lengkap-untuk-Pengguna-Baharu-di-Malaysia-09-12-3