उत्तरकाशी। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला लगातार जारी है, वहीं इन दिनों पर्यटकों की भारी आमद भी पहाड़ों का रुख करने पहुंच रही है। सीजन में फिर से हुई बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे खिल उठे है, पर्यटक स्थलों पर बर्फबारी होते ही सैलानी कुदरत के नजारों का लुत्फ उठाने उमड़ पड़े। प्रसिद्ध पर्यटक स्थल चौरंगीखाल, हर्षिल, भटवाड़ी, राडी टॉप, मोरी के सांकरी, जखोल, केदारकांठा आदि जगहों पर बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ रखी है। जिला मुख्यालय के नजदीकी लंबगांव रोड पर स्थित पर्यटक स्थल चौरंगीखाल और नचिकेता ताल क्षेत्र में सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंचे।
बर्फबारी के बीच पर्यटक संगीत की धुन पर पर्यटक स्थलों पर नाचते गाते दिखे। चौरंगीखाल क्षेत्र में बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचे सैलानी सुशील डिमरी, आदेश नौटियाल, संतोष सकलानी आदि ने बताया कि इस क्षेत्र में फरवरी माह में दूसरी बार वे बर्फबारी के नजारों का आनंद उठाने पहुंचे हैं। जिला मुख्यालय का नजदीकी क्षेत्र होने के कारण जब कभी बर्फबारी होती है तो सबसे पहले यहीं पहुंचते हैं। इससे पहले हुई बर्फबारी का लुत्फ उठाने हर्षिल घाटी पहुंचे थे।



Really clear post, appreciate the detail. I’ve been collecting related reads on this and this one fits well: https://plaza.rakuten.co.jp/gamesvip/diary/202609200006/
Hello! I’ve been followig your weeb siote for a while
now and finally ggot thhe bravery to go ahead and give yyou a shout out from
Hufftman Tx! Just wanteed too tell youu keerp up thhe fantastic job!
auroravpn