मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे (Poonam Pandey) की अचानक मौत की खबर ने इंडस्ट्री को शॉक्ड कर दिया था। सोशल मीडिया पर उनके फैंस भी हैरान थे..परेशान थे। एक्ट्रेस के मौत की वजह सर्वाइकल कैंसर बताई जा रही थी। लेकिन अब बता दें कि उनके फैंस को बिल्कुल भी उदास होने की जरूरत नही है क्योंकि अभिनेत्री अभी भी जिंदा है और सही-सलामत है।
अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी इसकी जानकारी दी है। उन्होंने एक वीडियो जारी करके फैंस को ये बताया है कि वो पूरी तरह से ठीक हैं और उन्होंने ये सिर्फ इसलिए किया है ताकि सर्वाइकल कैंसर को लेकर और आधिक जागरुक हो सकें। पूनम पांडे के एक सोशल मीडिया पोस्ट से ये बताया गया था कि पूनम का निधन सर्वाइकल कैंसर की वजह से हो गया और इस वक्त उनके अपने सदमे में हैं। इसी बीच में सोशल मीडिया पर सिलेब्रिटीज़ और पब्लिक उनके लिए दुख जताते दिखे वहीं काफी लोगों ने इसे फेक और पूनम का अगला स्टंट भी बताया था।



Appreciate the write-up – the structure made it easy to follow. One more reference on the topic worth keeping: https://plaza.rakuten.co.jp/rich1988cc/diary/202609200004/