कई चालान,55 हजार जुर्माना
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाई के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन में अतिक्रमणमुक्त अभियान के अन्तर्गत टीमों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। आज घटांघर-दिलाराम चौक, विजय कालोनी, हाथीबड़कला, कमला पैलेस शिमला बाईपास, मेहूवाला आदि स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
नगर निगम ने 53 चालान करते हुए रुपए 36400 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई, पुलिस द्वारा लगभग 36 चालान करते हुए, रुपए 11000 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार आरटीओ द्वारा लगभग 15 चालान करते हुए रुपए 7500 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है, कि अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित अभियान चलाते हुए, फुटपाथ, सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करें तथा किसी भी दशा में उन्हें पुनः अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण व किसी भी प्रकार की अवाछनीय गतिविधिया संचालित न होने दे।
अतिक्रमण मुक्त अभियान के प्रारंभ 13 जनवरी 2024 से अब तक नगर निगम, पुलिस एवं आरटीओ द्वारा लगभग 4328 चालान किये जिनमें धनराशि रू0 1082399 वसूली गई।



Really clear post, appreciate the detail. I’ve been collecting related reads on this and this one fits well: https://plaza.rakuten.co.jp/peluang88cc/diary/202609200004/