Month: January 2025

राजभवन में पदक विजेता सैनिक और पूर्व सैनिक सम्मानित

वेटरन्स डे- ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम” में सैनिकों को सलाम देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस (वेटरन्स डे) के अवसर पर राजभवन में सैनिक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर राज्यपाल […]

सीएम धामी ने देहरादून में कार्यकर्ताओं में भरा जोश

निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने का किया आह्वान देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय चुनावों में मेयर पद पर सौरभ थपलियाल और अन्य पार्षद पदों पर भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जिताने की […]

38वें राष्ट्रीय खेल के लिए शेफ डी मिशन, खेल तकनीकी आचरण समिति और राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न

देहरादून।  38वें राष्ट्रीय खेल की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस बैठक में शेफ डी मिशन, खेल तकनीकी आचरण समिति और राष्ट्रीय खेल आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से खेल स्थलों की तैयारी, खिलाड़ियों के आवास, लॉजिस्टिक प्रबंध और […]

यमुना कालोनी को मॉडल वार्ड बनाना लक्ष्य- सुमित्रा ध्यानी

वार्ड 33 से कांग्रेस की उम्मीदवार हैं निवर्तमान पार्षद सुमित्रा जनता का मिल रहा अपार समर्थन, जीतने का किया दावा देहरादून। देहरादून नगर निगम के यमुना कालोनी वार्ड 33 से कांग्रेस टिकट पर पार्षद चुनाव लड़ रही सुमित्रा ध्यानी ने कहा कि इस वार्ड को उन्होंने मॉडल वार्ड बनाने का लक्ष्य रखा है। इस बार […]

मंत्री रेखा आर्या ने अपने हाथों से बनाकर बच्चों को खिलाई खिचड़ी

खेल मंत्री ने शिशु सदन के अनाथ बच्चों संग मनाया मकर सक्रांति और घुघुति त्यौहार मंत्री ने बच्चों संग पिट्टू खेला और पतंगबाजी भी की देहरादून। राजकीय शिशु सदन में रहने वाले अनाथ बच्चों के लिए 14 जनवरी का दिन बहुत खास रहा । मकर संक्रांति और घुघुति त्यौहार के अवसर पर खेल मंत्री रेखा […]

उत्तराखंड निकाय चुनाव- 23 जनवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

निजी प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को भी मिलेगा सवेतन अवकाश देहरादून। उत्तराखंड में 23 जनवरी को निकाय चुनाव होने हैं। जिसके चलते प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दौरान निजी प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को भी सवेतन अवकाश मिलेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया। सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन के मुताबिक, राज्य […]

फिल्म ‘द राजा साब’ से प्रभास का नया पोस्टर जारी, रिलीज डेट भी हुई पोस्टपोन

मकर संक्रांति के अवसर पर फिल्म ‘द राजा साब’ से प्रभास का नया पोस्टर जारी किया गया है। इसके साथ उन खबरों पर भी मुहर लग गई है, जिनमें फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन होने के दावे किए जा रहे थे। अब खुद मेकर्स ने इसकी पुष्टि कर दी है। पोस्टर के साथ फैंस को […]

पौड़ी अस्पताल में कतिपय समस्याओं पर मुख्यमंत्री ने तलब की रिपोर्ट

जिलाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल में तत्काल सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश पौड़ी। बस हादसे के बाद, पौड़ी अस्पताल में सामने आई अव्यवस्थाओं की शिकायत का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने पौड़ी के जिलाधिकारी से मामले में रिपोर्ट तलब करने के साथ ही, अस्पताल में सभी बुनियादी सुविधाएं […]

हरबर्टपुर में सीएम धामी के रोड-शो और जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

मातृशक्ति, युवाओं एवं बुजुर्गों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से किया सीएम धामी का स्वागत देश में विभाजनकारी शक्तियों को बढ़ावा देती है कांग्रेस- सीएम धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरबर्टपुर नगर पालिका क्षेत्र में रोड-शो कर पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी नीरू देवी एवं अन्य सभासदों के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या […]

मौसम विज्ञान विभाग के 150वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने मिशन मौसम की शुरुआत की

प्रधानमंत्री ने आईएमडी विजन-2047 दस्तावेज भी किया जारी  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 150वें स्थापना दिवस के अवसर पर ‘मिशन मौसम’ की शुरुआत की। यह मिशन भारत को मौसम और जलवायु परिवर्तन के अनुकूल और स्मार्ट राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस […]

Back To Top